Noida: 14 साल से उपचारधीन दिव्यांग के कमरे की उसके परिजनों ने काट दी बिजली, जिलाधिकारी से मां ने लगाई गुहार
आरेप है कि लखनवानी गांव में 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर की मां संगीता अपनों की तरफ से किए जा रहे जुल्म से परेशान है।

14 वर्षीय दिव्यांग के पिता को उसपर तरस नहीं आ रहा है। दिव्यांग पैदा होने और तभी से उपचारधीन होने की वजह से पिता भी उससे किनारा कर चुका है। मां उसके लिए अपनों से लड़ रही है। लेकिन उसकी कोई सुनने को तैयार नहीं है। वह किसी तरह अपनी ससुराल में बच्चों को लेकर रह रही है। लेकिन उसके बच्चे का उपचार की जगह कमरे की लाइट और पानी तक काट दी जाती है। जबकि बच्चे को आॅक्सीजन तक की जरुरत पड़ती है।
आरेप है कि लखनवानी गांव में 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर की मां संगीता अपनों की तरफ से किए जा रहे जुल्म से परेशान है। आरोप है कि मां—बेटे के कमरे की बुधवार को बिजली और पानी का कनेक्शन काट दिया गया। बिजली न आने से उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। किशोर की मां संगीता का कहना है कि पुलिस और प्रशासन से बच्चे की हालत बिगड़ने पर मदद की गुहार लगाई गई। लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। संगीता के पिता हरकिशन का कहना है कि बेटी की शादी लखनवानी गांव में की थी। उनकी बेटी और दिव्यांग को परेशान किया जा रहा है।
अब वह वीरवार को अपने पिता हरकिशन के साथ सूरजपुर स्थित कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी मेधा रुपम से मिलने के लिए पहुंची। हालांकि, जिलाधिकारी से उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। उन्होंने एडीएम अजीत सिंह से न्याय की गुहार लगाई। एडीएम ने एडीसीपी सेंट्रल नोएडा को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए है।




