×
Uncategorized

Noida: ग्रेटर नोएडा में IIA के कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बोले-मुझे उत्तर भारतीय पर गर्व है 

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने देशभर से आए MSME उद्यमियों को संबोधित करते हुए आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूत बनाने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की है।

इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन(आईआईए) की 35वीं सेंट्रल एनुअल जनरल मीटिंग का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें IIA समेत एक हजार से अधिक एमएसएमई उद्यमियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

इस मौके पर मुख्य अतिथि पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने देशभर से आए MSME उद्यमियों को संबोधित करते हुए आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूत बनाने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने एमएसएमई उद्यमियों की मेहनत एवं राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन किया। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले उद्यमियों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए गए। उन्होंने कहा कि मुझे उत्तर भारत केे लोगों पर बहुत ही गर्व है। उन्होंने कहा ​कि मेरा जन्म खुद उत्तर भारत में हुआ है।

उन्होंने कहा कि एमएसएमई ने बहुत बड़ी संख्या में लोगों को कारोबार दिया है। जिसमें ग्रेटर नोएडा अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि सदस्यों की भागीदारी ही संगठन की शक्ति है। साथ ही MSME से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम में आईआईए, विभिन्न चैप्टरों के चेयरमैन एवं पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में एमएसएमई उद्यमी मौजूद रहे।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close