crimeUncategorizedउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

दर्दनाकः भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा विसर्जन के बाद स्नान कर रहे पांच लोग यमुना नदी में डूबे

सभी यहां किराये के मकान में रहते थे, प्रतिमा विसर्जन के बाद स्नान करने के दौरान हुआ हादसा, सभी की हो गई मौत

नोएडा। भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा विर्सजन के बाद यमुना नदी में स्नान कर रहे पांच लोगों की डूब जाने से मौत हो गई। हादसे के शिकार लोग नोएडा के सलारपुर गांव से भगवान श्री कृष्ण को विसर्जित करने के लिए दिल्ली यमुना नदी गए थे।

कौन थे लोग हादसे के शिकार हुए लोग

थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के अन्तर्गत गांव सलारपुर मे विक्की भाटी तथा अरुण भाटी निवासी ग्राम सलारपुर नोएडा जिला गौतमबुद्ध नगर के मकान मे किरायेदार अकित (20 वर्ष), अर्पित उर्फ लक्की निवासी गांव राजेपुर थाना गौरा बादशाहपुर जिला जौनपुर (16 वर्ष) दोनों निवासी गांव राजेपुर थाना गौरा बादशाहपुर जिला जौनपुर, वीरेन्द्र उर्फ वीरू निवासी गाँव गढी किशन थाना डौकी जिला आगरा (23 वर्ष), ललित निवासी कस्बा व थाना इस्लामनगर जिला बदायूँ (20 वर्ष) और रितुराज उर्फ शानू निवासी गाँव सदिवा स्यान थाना पडरौना जिला कुशीनगर (20 वर्ष) ये सभी  भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा को विसर्जन 28 अगस्त को डीएनडी फ्लाई ओवर के नीचे दिल्ली यमुना नदी गए थे।

कैसे हुआ हादसा

वही पर प्रतिमा विसर्जन करने के बाद वे सभी स्नान करने लगे। स्नान करते समय पानी अधिक होने के कारण ये यमुना नदी में डूब गए। इन्हें बचाया नहीं जा सका और सभी की मौत हो गई। पाँचो के शव दिल्ली पुलिस ने बरामद कर लिए हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल की मोर्चरी मे रखा गया है। सभी के परिजनो को सूचित कर दिया गया है। परिजनो से सम्पर्क किया गया तो परिजनो ने बताया कि रितुराज उर्फ शानू का अन्तिम संस्कार ग्राम सलारपुर मे ही किया जाएगा। शेष अन्य शवों का अन्तिम सस्कार उनके पैतृक निवास स्थान पर ले जाकर किया जाएगा।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close