×
Uncategorizedउत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्टराजनीतिराज्य

शराब घोटाले में भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल गिरफ्तार, ईडी ने कोर्ट में पेश किया

नोएडा: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद ईडी ने उन्हें रायपुर कोर्ट में पेश किया।

गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, विधानसभा से वॉकआउट

इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायक, जिनमें नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत और खुद भूपेश बघेल शामिल हैं, रायपुर कोर्ट पहुंच गए। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र का अंतिम दिन था। ईडी की इस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस विधायकों ने सत्र के बीच से ही वॉकआउट कर दिया।

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने ईडी छापे को बताया ‘साजिश’

शुक्रवार सुबह भिलाई स्थित पूर्व सीएम भूपेश बघेल के निवास पर ईडी की टीम पहुंची। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए छापे की जानकारी साझा की और इसे राजनीतिक साजिश करार दिया। उन्होंने लिखा— “ED आ गई। आज विधानसभा में अडानी के पेड़ कटाई का मुद्दा उठाना था, और ‘साहेब’ ने ईडी भेज दी।

बेटे के जन्मदिन पर ईडी की कार्रवाई, भूपेश बघेल का तीखा तंज

दिलचस्प बात यह रही कि जिस दिन चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी हुई, उसी दिन उनका जन्मदिन भी था। इस पर भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर तंज कसते हुए लिखा— “जन्मदिन का ऐसा तोहफा मोदी-शाह ही दे सकते हैं।

मेरे जन्मदिन पर मेरे सलाहकारों पर छापा डाला और आज मेरे बेटे के जन्मदिन पर मेरे घर ईडी आई।” उन्होंने इसे यादगार “तोहफा” बताया।

 

 

Divya Gupta

Tags

Related Articles

Back to top button
Close