×
गौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडा

100 छठ घाट पर पुलिस का कड़ा पहरा, DCP ने सुरक्षा का लिया जायजा, ड्रोन से भी होगी निगरानी

नोएडा डीसीपी यमुना प्रसाद और एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने रविवार को छठ पूजा घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा का जायजा लिया।

गौतमबुद्ध नगर जिले में छठ पूजा के दौरान सुरक्षा के पूख्ता इंतजाम किए गए है। नोएडा जोन में 50 घाटों समेत जिले में 100 से अधिक स्थानों पर छठ पूजा होगी। यमुना नदी के घाट पर गोताखोर व एम्बुलेंस की भी व्यवस्था होगी। ड्रोन की मदद से संदिग्धों पर नजर रखी जाएगी।

नोएडा डीसीपी यमुना प्रसाद और एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने रविवार को छठ पूजा घाट का निरीक्षण कर सुरक्षा का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान पूजा स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा फायर टेंडर की उपलब्धता जैसी व्यवस्थाओं का गहनता से जायजा लिया गया।

डीसीपी यमुना प्रसाद ने बताया कि सबसे ज्यादा भीड़ कालिंदीकुंज घाट पर होगी। यहां पूजा के लिए करीब एक लाख लोग एकत्र होंगे। घाटों पर 500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। सादे कपड़े में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। सभी घाटों पर महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया जा रहा है।

जिले के तीनों जोन में पूरी रात पुलिसकर्मी घाटों के पास सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेगी। पीआरवी व पीसीआर वाहनों को लगातार गश्त करते रहने का निर्देश दिए गए है। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद पुलिस बल को श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। डीसीपी यमुना प्रसाद और एडीसीपी सुमित कुमार शुक्ला ने संबंधित थाना प्रभारियों को घाटों के आसपास नियमित फुट पेट्रोलिंग करने, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच करने तथा भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।

 

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close