Noida: जिम्स के आईसीयू में भर्ती मरीजों ने दी दो लोगों को जिदंगी की रोशन
संस्थान में कॉर्निया रिट्रीवल सेंटर इंचार्ज डॉ. शैली ने बताया कि नेत्रदान की प्रक्रिया अविलम्ब और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक पूर्ण की गई।

कासना स्थित राजकीय आयर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार को मानवता की आईसीयू में भर्ती मरीज़ ने मिसाल पेश की है। संस्थान के आईसीयू में भर्ती एक गंभीर मरीज की मौत के बाद उनके परिवार ने एक अत्यंत प्रेरणादायक निर्णय लेते हुए उनके नेत्रदान की सहमति दी। मरीज पिछले 4-5 दिनों से गंभीर स्थिति में आईसीयू में भर्ती थे। उनकी मौत के बाद परिवार ने दुख की इस घड़ी में रूढ़िवादिता का त्याग करते हुए यह महान कार्य करने का फैसला किया।
संस्थान में कॉर्निया रिट्रीवल सेंटर इंचार्ज डॉ. शैली ने बताया कि नेत्रदान की प्रक्रिया अविलम्ब और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक पूर्ण की गई। आंखों से दो जरूरतमंद लोगों का जीवन रोशन हो सकेगा। इस परिवार ने अपना दुख दरकिनार कर रूढ़िवादिता त्याग का जो कार्य किया है, वह प्रशंसनीय है। इन्होंने समय की चिंता न कर यह महान कदम उठाया। उन्होंने संस्था की ओर से परिवार के प्रति हार्दिक आभार और साधुवाद व्यक्त किया। यह घटना अंगदान और नेत्रदान के महत्व को दर्शाती है और समाज के लिए एक सशक्त संदेश है।


