Noida: पिता ने अपने बच्चों दो बच्चों को नाले में फेंका, डिलीवरी ब्वॉय ने ऐसे बचाई जान
पकड़े गए आरोपी की पहचान पुलिस ने कानपुर के आशीष पुत्र भारत सिंह के रुप में की है।

सेक्टर-142 कोतवाली पुलिस ने बेहद की चौंकाने वाला खुलासा करते हुए एक सौतेले पिता को गिरफ्तार किया है। आरेाप है कि पिता ने अपने ही तीन और चार साल के दो बच्चों को अपने पास न रखकर जान से मारने का प्रयास किया। राहगीरो की मदद से पुलिस ने दोनों बच्चो को नाले से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
पकड़े गए आरोपी की पहचान पुलिस ने कानपुर के आशीष पुत्र भारत सिंह के रुप में की है। यह वर्तमान में सेक्टर-141 के शहदरा गांव में किराए पर अपने परिवार के साथ रहता है। पुलिस ने दोनों बच्चो की मेडिकल जांच कराने के बाद सीडब्लूसी के सामने पेश किया। आशीष दोनों बच्चों का सौतेला पिता है। जिसकी वजह से वह दोनों बच्चों को अपने पास नहीं रखना चाहता था।
आशीष और बच्चों की मां नीलम एक ही गांव के रहने वाले है। नीलम की शादी आरोपी के चचेरे भाई से हुई थी। इसी बीच नीलम की दोस्ती उससे हो गई। यह बात नीलम के पति को पता चली तो आशीष अपने साथ नीलम और दोनों बच्चों को लेकर नोएडा आ गए। सौतेला पिता होने के कारण आशीष दोनों बच्चों से नफरत करता था।तहरीर के अनुसार सोमवीर सिंह और उनका साथी दीनवंदू दोनों जेप्टो में कार्यरत हैं। दो दिसंबर की रात करीब नौ बजे दोनों डिलीवरी खत्म कर चौहान मार्केट तिराहे पारस टिएरा सोसाइटी सेक्टर-137 के पास से गुजर रहे थे। तभी नाले की दिशा से बच्चों के रोने और मदद के लिए चिल्लाने की आवाज आई। आवाज सुनते ही दोनों युवक तुरंत नाले की ओर भागे।
दो दिसम्बर को वह नीलम को बाजार लेकर गया था। नीलम को बाजार में बैठाकर वापस घर आया और दोनों बच्चों को लेकर पारस टिएरा सोसाइटी के सामने 10 फीट गहरे नाले के पास पहुंचा और दोनों बच्चों को उसमें फेंककर फरार हो गया।




