UP भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ जल्द होगी पूरी, इन नामों पर लग सकती है मुहर
यूपी में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर गहमागहमी जारी है। वर्तमान में भूपेंद्र चौधरी प्रदेशाध्यक्ष हैं। अभी किसी के नाम पर तस्वीर साफ नहीं है। प्रदेशाध्यक्ष की लिस्ट में भाजापा के कई सीनियर लीडर भी दिखाई दे रहे है।

यूपी में भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ इस सप्ताह पूरी हो सकती है। शनिवार तक चुनाव की औपचारिक घोषणा होने की उम्मीद है। उसके बाद नामांकन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। माना जा रहा है कि रविवार को चुनाव के बाद नए अध्यक्ष के नाम की घोषणा की जा सकती है। नामांकन से पहले केंद्र के कई कद्दावर नेताओं को भी लखनऊ बुलाया गया है।
यूपी में प्रदेश अध्यक्ष को लेकर गहमागहमी जारी है। वर्तमान में भूपेंद्र चौधरी प्रदेशाध्यक्ष हैं। अभी किसी के नाम पर तस्वीर साफ नहीं है। प्रदेशाध्यक्ष की लिस्ट में भाजापा के कई सीनियर लीडर भी दिखाई दे रहे है। इस सूची में पहला नाम उप-मुख्यमंत्री और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का भी बताया जा रहा है। जिनपर भाजपा दांव खेल सकती है। वहीं, केशव प्रसाद मौर्य को बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान पर्वेक्षक की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। दूसरा नाम साध्वी निरंजन ज्योति का भी है। निरंजन ज्योति अति पिछड़े निषाद मल्लाह समाज से आती हैं। मोदी सरकार में मंत्री रह चुकी हैं।
वहीं, तीसरा नाम केंद्रीय राज्य मंत्री बनवारी लाल वर्मा उर्फ बीएल वर्मा का है।यह मूलरुप से बदायूं के रहने वाले है। बीएल वर्मा लोध ओबीसी हैं। बीएल वर्मा भाजपा के प्रमुख रणनीतिकार अमित शाह की गुड बुक्स में शामिल हुए थे। प्रदेश अध्यक्ष की रेस में पंकज चौधरी का भी नाम भी शामिल हो चुका है। केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी यूपी के महाराजगंज से 7 बार के सांसद हैं। पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश के बड़े ओबीसी नेता माने जाते है। इनके अलावा धर्मपाल सिंह, बाबूराम निषाद, रामशंकर कठेरिया, दिनेश शर्मा, स्वतंत्र देव सिंह की भी नाम सामने आ चुका है।



