Greater Noida: 19वीं मंजिल से गिरा युवक…दूसरी पर मिला शव, हत्या और आत्महत्या में उलझी घटना
मूलरुप से बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद के निजामपुर गांव निवासी 20 वर्षीय बुधवार को अपने दोस्तों से मिलने के लिए पैरमाउंट सोसाइटी आया था। 19वीं मंजिल के फ्लैट में चार दोस्त थे।

सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित पैरामाउंट सोसाइटी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह 19वीं मंजिल के फ्लैट में अपने दोस्तो के साथ सोया था, लेकिन सुबह शव मिलने से सनसनी फैल गई। मौके से उसके दोस्त भी गायब मिले है। पुलिस हत्या और आत्महत्या के एंगल से घटना की जांच कर रही है। बताया गया है कि वह अपने दोस्तों के पास अक्सर आता रहता थाा। पुलिस ने उसके दो दोस्तों को पूछताछ के लिए हिरातस में ले लिया है, जबकि उसका एक साथी अभी फरार है।
मूलरुप से बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद के निजामपुर गांव निवासी 20 वर्षीय बुधवार को अपने दोस्तों से मिलने के लिए पैरमाउंट सोसाइटी आया था। 19वीं मंजिल के फ्लैट में चार दोस्त थे। सभी ने पहले पार्टी की। उसके बाद सोने के लिए चले गए। दो दोस्त एक कमरे में सोए थे तो दो दूसरे में। वहीं, वीरवार सुबह मनीष का शव दूसरी मंजिल के फ्लैट की बालकानी में पड़ा हुआ मिला। जिसके बाद हड़कंप मच गया। आनन—फानन में मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। घटना के बाद से उसके दोस्त भी फरार बताए जा रहे है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एसीपी के मुताबिक, वह अक्सर दोस्तों से मिलने के लिए आता रहता था। पुलिस का कहना है कि अभी तक की जांच में घटना कूदकर आत्महत्या की प्रतीत हो रही है। अभी पुलिस उसके परिजनों से भी मृतक के संबंध में जानकारी जुटा रही है। वहीं, पुलिस ने पूछताछ के लिए उसके दो दोस्तों को हिरासत में ले लिया है। अभी तीसरा आरोपी अभी फरार चल रहा है।



