Greater Noida: ग्रेनो वेस्ट में बाइक से अस्पताल ले जाना पड़ा 16वीं मंजिल से छलांग लगाने वाला शख्स, स्वास्थ्य सेवाओं पर उठे सवाल
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पैरामाउंट सोसाइटी में टावर-सी निवासी शत्रुघन सिन्हा पुत्र मिथलेश 16वीं मंजिल से कूद गया था। शत्रुघन का पत्नी से विवाद हुआ था। विवाद के चलते दोनों में विवाद हुआ था। दरअसल

बिसरख में 16वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने वाले व्यक्ति का एक वीडियो वायरल हुआ है। गंभीर रुप से घायल हुए व्यक्ति को एबुलेंस भी नसीब नहीं हो सकी। गिरकर गंभीर रुप से घायल हुए व्यक्ति को आस—पास के लोगों ने उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए। जहां अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वीडियो में घायल को बाइक से ले जाते हुए देखा जा सकता है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग पर सवाल खड़े हो रहे है। आरोप है कि अस्पताल ले जाने केे लिए गंभीर रुप से घायल हुए व्यक्ति को एबुलेंस तक उपलब्ध नहीं हो सकी।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट की पैरामाउंट सोसाइटी में टावर-सी निवासी शत्रुघन सिन्हा पुत्र मिथलेश 16वीं मंजिल से कूद गया था। शत्रुघन का पत्नी से विवाद हुआ था। विवाद के चलते दोनों में विवाद हुआ था। दरअसल, बेरोजगारी के चलते शत्रुघन शराब का आदी हो गया। वह लंबे समय से बेरोजगार थे। इसका एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। उनकी पत्नी एक आईटी कंपनी में कार्यरत है। पुलिस ने बताया कि नशे में ही मृतक का अपनी पत्नी से विवाद हुआ था। विवाद के चलते उन्होंने मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान बचाव में आई साली पर भी चाकू से हमला कर दिया। आरोप है कि पुलिस को सूचना देने की मालूम चलने पर शत्रुघन बालकानी में चले गए। सूत्रों ने बताया कि पुलिस के डर की वजह से वह 16वीं मंजिल से कूद गया।



