×
Uncategorized

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वासियों को मिली बड़ी सौगात, जल्द स्टेडियम में खेलते हुए नजर आएंगे खिलाड़ी

इस अवसर पर विधायक ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सेक्टरवासियों के लिए कम्युनिटी सेंटर की लंबे समय से आवश्यकता थी।

सेक्टर 36, सेक्टर 37 व स्वर्णनगरी के निवासियों को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की ओर से एक बड़ी सौगात मिल गई है। इन तीनों सेक्टरों में आधुनिक सुविधाओं से लैस कम्युनिटी सेंटरों का निर्माण पूरा हो गया है। शनिवार को जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने इन कम्युनिटी सेंटरों का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विधायक ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सेक्टरवासियों के लिए कम्युनिटी सेंटर की लंबे समय से आवश्यकता थी। इनके निर्माण से विवाह, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में निवासियों को बड़ी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि नागरिकों को मूलभूत एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राधिकरण की प्राथमिकता है। सेक्टर 37 स्थित कम्युनिटी सेंटर के उद्घाटन के दौरान विधायक ने इसके नामकरण “मैत्रेयी” किए जाने की घोषणा की। उन्होंने क्षेत्रवासियों से शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

उन्होंने जानकारी दी कि सेक्टर -37 में विश्वस्तरीय स्टेडियम बनाने की योजना आगे बढ़ रही है। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के परियोजना विभाग के वर्क सर्किल-5 के वरिष्ठ प्रबंधक रतिक ने बताया कि सेक्टर 36, सेक्टर 37 एवं स्वर्णनगरी में लगभग 9.14 करोड़ रुपये की लागत से तीनों कम्युनिटी सेंटरों का निर्माण कराया गया है। ये सभी कम्युनिटी सेंटर दो मंजिला हैं, जिनमें कॉमन हॉल, लाइब्रेरी, कार्यालय कक्ष, महिला-पुरुष शौचालय तथा पार्किंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान आरडब्ल्यूए प्रतिनिधि, स्थानीय निवासी तथा प्राधिकरण के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वर्क सर्किल-5 के वर्क सर्किल प्रभारी रतिक के अलावा वरिष्ठ प्रबंधक स्वास्थ्य राजेश, प्रबंधक बृजेन्द्र कुमार कुशवाहा, सहायक प्रबंधक गौरव बघेल, सहायक प्रबंधक रामकिशन सहित स्वास्थ्य एवं विद्युत अभियांत्रिकी विभाग की पूरी टीम मौजूद रही।

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close