×
Uncategorized

Greater Noida: हेल्थ केयर सेंटर में छह साल के बच्चे की मौत के बाद बाबा बोले—ठीक था गर्व, स्वास्थ्य विभाग ने किया सील

परिजनों का कहना है ​कि वह बच्चे को ठीक—ठाक लेकर एमआरआई कराने के लिए लेकर गए थे। भेजा था। डॉक्टर की हेवी डोज की वजह से उसकी मौत हुई है।

सेक्टर पी—3 स्थित केबी हेल्थ केयर में एमआरआई कराने आए छह साल के बच्चे की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ न होने की वजह से बिसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए गाजियाबाद स्थित विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा गया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को हेल्थ केयर सेंटर का निरीक्षण किया और उसकी एमआरआई बिल्डिं​ग को सील कर दिया गया है।

परिजनों का कहना है ​कि वह बच्चे को ठीक—ठाक लेकर एमआरआई कराने के लिए लेकर गए थे। भेजा था। डॉक्टर की हेवी डोज की वजह से उसकी मौत हुई है। बता दें कि, वीरवार को पी—3 स्थित केबी हेल्थ केयर में गर्व की मौत हो गई थी। परिजन उसे एमआरआई के लिए केबी हेल्थ केयर लेकर आए थे। मूलरुप से रीलखा निवासी ब्रह्मजीत कसाना ने बताया कि दौरे पड़ने की वजह से उसकी बीमारी का आम्रपाली अस्पताल से इलाज चल रहा था।

सेंटर में एनेस्थीसिया के डॉक्टर को बुलाया गया। उन्होंने गर्व को बेहोशी की दवा दी। फिर एमआरआई किया। इस दौरान गर्व को दो और बार दवा दी गई। एमआरआई के बाद गर्व को बाहर लाए। गर्व के बाबा ब्रह्मजीत कसाना ने बताया कि घर पर गर्व बिल्कुल सही था। एमआरआई करने से पहले उसको एक इंजेक्शन लगाया गया था। इसके बाद उसकी अचानक तबीयत खराब हुई और मौत हो गई। सीएमओ ने बताया कि एमआरआई को सील कर दिया गया है।

बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया है। मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close