Greater Noida: दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसी पुलिस, मां से लिपटते ही रोने लगा बच्चा, पुलिस की हो रही सरहाना
कोमल नामक महिला ने पुलिस को डायल-112 पर सूचना दी कि सेक्टर पी-3 स्थित एक मकान में चार वर्ष का बच्चा कमरे के अंदर बंद हो गया है।

बीटा—2 कोतवाली क्षेत्र के सेक्टर पी-3 में एक चार साल का मासूम कमरे में बंद हो गया। वह कमरे में सोया था। नींद से जागने पर उसने अंदर से दरवाजे की कुंडी लगा ली। खेल-खेल में लगी कुंडी को खोल नहीं सका। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे बाहर निकाला। इस दौरान दरवाजा तोड़ा गया।
कोमल नामक महिला ने पुलिस को डायल-112 पर सूचना दी कि सेक्टर पी-3 स्थित एक मकान में चार वर्ष का बच्चा कमरे के अंदर बंद हो गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच ग कमरे में अंदर से दरवाजा लगा हुआ था। लेकिन दरवाजा नहीं खुल सका। वह अंदर से लगा हुआ था। बच्चा भी उसे नहीं खोल पा रहा था। परिजन ने बताया कि वह लोग कुछ समय के लिए बाहर गए थे।
बच्चा कमरे में सो रहा था। नींद खुलने पर उसने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। जब वह दोबारा दरवाजा नहीं खोल सका तो घबरा गया और रोने लगा। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर परिवार वाले भी परेशान हो गए। पुलिस ने कुछ ही मिनटों में दरवाजा तोड़कर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। बच्चा सीधे अपनी मां की गोद में चला गया और उससे लिपट गया। परिजन और आस—पास के लोग पुलिस की सरहाना कर रहे है।




