Greater Noida: नितिन के एक हत्यारे ने खुद रची साजिश, पैर में गोली मारकर हुआ अस्तपाल में शामिल, पसरा सन्नाटा
पकड़े गए आारोपियों की पहचान पुलिस ने घंघोला गांव निवासी 52 वर्षीय राजेश पुत्र मुकुट और लुक्सर गांव निवासी 29 वर्षीय नितिन पुत्र अतर सिंह के रुप में की है। इनसे पहले पुलिस ने लुक्सर निवासी मोनू पुत्र सुखवीर को गिरफ्तार किया था।

कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार को नितिन नागर के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। हत्या के तीन ओरापियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी साजिश के तहत खुद को पैर में गोली मारकर अस्पताल में भर्ती हो गया। यहां तक की पुलिस से बचने के लिए साजिशन उसने कोर्ट में अधिवक्ता के जरिए
पकड़े गए आारोपियों की पहचान पुलिस ने घंघोला गांव निवासी 52 वर्षीय राजेश पुत्र मुकुट और लुक्सर गांव निवासी 29 वर्षीय नितिन पुत्र अतर सिंह के रुप में की है। इनसे पहले पुलिस ने लुक्सर निवासी मोनू पुत्र सुखवीर को गिरफ्तार किया था। योजनाबद्ध तरीके से हत्याकांड की घटना को नितिन पुत्र अतर सिंह ने ही अंजाम दिया था और नितिन पुत्र छतर की हत्या की गई। एक आरोपी ने बड़ी साजिश रची। पहले उसने मृतक नितिन को गोली और चाकू से मारा। उसके बाद जितेंद्र ने साजिश के तहत खुद के पैर में गोली मार ली। वह आरोपी नितिन के घर पहुंच गया।
जहां घायल हालत में आरोपी को यथार्थ अस्तपाल में भर्ती कराया गया। आरोपी ने दूसरे पक्ष को फंसाने के लिए खुद अपने ऊपर गोली चलाई। पुलिस मौके पर पहुंची तो घटनास्थल से आरोपी नितिन के घर तक खून के धब्बे मिले। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर मिले खून के धब्बों के नमूने लिए है। आरोपी नितिन और उसके मामा राजेश को हत्या की साजिश में शामिल किया है। घटना के समय आरोपी राजेश भी नितिन के घर में मौजूद था।
नितिन ने न्यायालय को गुमराह करने के लिए बताया उसके साथ ही पर हमला हुआ है और उन्हें अपनी जान को खतरा है। आरोपी ने सुरक्षा की गुहार लगाई।पुलिस अधिकारियों का दावा है की सोची समझी साजिश के तहत हत्याकांड को अंजाम दिया गया पुलिस और न्यायालय को गुमराह करने की कोशिश की गई पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल में जुटी है सभी साक्ष्य एकत्र कर कोर्ट में पेश किए जाएंगे।




