Greater Noida: नोएडा एयरपोर्ट के उद्घाटन के साथ इन शहरों को मिलेंगी फ्लाइट, इन एयरलाइंस में सफर का मौका
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने के बाद यह दुनिया के बड़े एयरपोर्ट में शामिल हो जाएगा। इसकी कैपेसिटी हर साल लगभग 1.2 करोड़ यात्रियों की होगी।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन 28 मार्च प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। यहां से उड़ानें शुरू होने के बाद दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट का दवाब कम हो जाएगा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास में बड़ा रोल निभाएगा। एक्सपर्ट मान रहे हैं कि उद्घाटन होने के बाद उड़ानें पूरी क्षमता के साथ शुरू नहीं की जाएंगी। उड़ानों का संचालन स्टेप-बाय-स्टेप होगा। ऐसा माना जा रहा है कि सबसे पहले घरेलू उड़ानें शुरू होंगी और दिन के समय सीमित उड़ानें होंगी। इसके अलावा रात की उड़ानें धीरे-धीरे शुरू होंगी और इंटरनेशनल उड़ानें अगले तीन महीनों के भीतर शुरू की जा सकती हैं।
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानें शुरू होने के बाद यह दुनिया के बड़े एयरपोर्ट में शामिल हो जाएगा। इसकी कैपेसिटी हर साल लगभग 1.2 करोड़ यात्रियों की होगी। अभी यहां एक रनवे है जिसे बाद में बढ़ाया जा सकता है, यहां मॉर्डन टर्मिनल है कार्गो और लॉजिस्टिक्स सुविधाएं हैं। अंतिम सूची एयरलाइंस की घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगी और इसमें बदलाव संभव है। शुरुआती उड़ानों का संचालन इंडिगो, अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा किए जाने की संभावना है। ये एयरलाइंस पहले मेट्रो शहरों और बिजनेस रूट्स को प्राथमिकता देंगी, उसके बाद धीरे-धीरे टियर-2 शहरों तक विस्तार किया जाएगा।
एयरलाइंस अलग-अलग शहरों के लिए चरणबद्ध तरीके से शेड्यूल जारी कर सकती हैं। उद्घाटन के 45 दिन से 2 महीने के भीतर उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है। मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, पुणे, लखनउ, अहमदाबाद, चेन्नई, गोवा और जयपुर के लिए हवाई यात्रा शुरू हो सकती है।



