Noida: सुरक्षा के नाम पर आम्रपाली गोल्ड होम्स सोसाइटी में की जा रही बड़ी धांधलेबाजी, जमकर हुआ हंगामा
सोसाइटी में रहने वाले लोगों को आरोप है कि सुरक्षा में लापरवाही बरती जा रही है। देर रात विरोध जता रहे लोगों ने मुख्य गेट तक बंद कर दिया और सभी गार्डों की फर्जी हाजिरी लगाई जा रही है।

सुरक्षा के नाम पर करोड़ों की धांधली बाजी का आरोप लगाकर आम्रपाली गोल्फ होम्स एंड किंग्स वुड सोसाइटी के रहने वाले लोगों ने जोरदार हंगामा किया। साथ ही सिक्योरिटी गार्डो को उन्होंने सोसाइटी के बाहर कर दिया। मुख्य गेट को बंद कर हंगामे केे दौरान लोगों ने एओए और सिक्योरिटी एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाए है। आरोप है कि सुरक्षा में लगे सिक्योरिटी गार्ड दिखाई नहीं देते है, जबकि करीब 175 गार्डो को हर माह रजिस्टर में सैलरी दी जा रही है। महज 28 गार्ड ही तैनात है।
सोसाइटी में रहने वाले लोगों को आरोप है कि सुरक्षा में लापरवाही बरती जा रही है। देर रात विरोध जता रहे लोगों ने मुख्य गेट तक बंद कर दिया और सभी गार्डों की फर्जी हाजिरी लगाई जा रही है। मौके पर पहुंचे पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया। परिसर में करीब तीन हजार परिवार रहते है। लोगों का आरोप है कि बड़ी संख्या में रजिस्ट्रर में सिक्योरिटी गार्ड दिखाए जा रहे है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ ओर ही है। सिक्योरिटी गार्ड कही दिखाई नहीं देते है। मेंटेनेंस विभाग और प्रबंधन भी इस संबंध में कोई जवाब नहीं देता है। विरोध कर रहे लोगों ने जानकारी की तो उन्हें महज 28 गार्ड ही तैनात मिले। जिसके बाद उनका सब्र का बांध टूट गया।
आक्रोशित लोगों ने एकजुट होकर डयूटी कर रहे गार्डों को भी गेट से बाहर कर दिया। मौके पर तनाव फैल गया। लोगों ने जल्द से जल्द सुरक्षा के कड़े इंतजाम कराने की बात कही है। साथ ही ऐलान किया है कि कार्रवाई न होने पर निवासी सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।



