×
Uncategorized

Noida: भारत-पाक बंटवारे के दौरान आए लोगों को आंवटित की गई दुकानों को खाली करने के आदेश पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

बता दें कि, भारत पाकिस्तान विभाजन के बाद आवंटित हुई नगर पालिका परिषद की दुकानों को खाली करने के आदेश पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है।

भारत पाकिस्तान के विभाजन के दौरान बड़ी संख्या में लोग दादरी भी आकर बसे थे। जिनमें पंजाबी व अन्य समाज के लोग थे, जोकि पाकिस्तान से भारत आए थे। उनके जीवन यापन के लिए दादरी नगरपालिका परिषद की तरफ से उन्हें दुकानें आवंटित की गई। अब लीज पूरी होने पर नगरपालिका परिषद ने उन्हें 15 दिनों में खाली करने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद आंवटी हाईकोर्ट चले गए।

बता दें कि, भारत पाकिस्तान विभाजन के बाद आवंटित हुई नगर पालिका परिषद की दुकानों को खाली करने के आदेश पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। नगर पालिका परिषद की जीटी रोड और रेलवे रोड पर कुल 49 दुकानें है। जिनमें 25 रेलवे रोड पर स्थित है, जबकि 24 दुकानें जीटी रोड पर है। नगरपालिका परिषद ने दुकानदारों को एक सितम्बर 1990 को दुकान 33 वर्ष के लिए आवंटित की गई।

15 दिनों का समय नगरपालिका परिषद की तरफ से दुकानों को खाली कराने का निर्देश दिए थे। जिसके बाद व्यापारी हाई कोर्ट चले गए। अधिशासी अभियंता शालिनी गुप्ता ने बताया कि केवल मूल आवंटियों को दिए गए नोटिस के पक्ष में हाई कोर्ट ने रोक लगाई है मूल आवंटियों ने किसी अन्य को दुकान आवंटित कर दी है उसे गलत बताया है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close