×
Uncategorized

Noida: फोटो खींचने के विवाद में अर्धनग्न होकर युवकों ने किया जमकर बवाल, बाल-बाल बचा बाइक सवार

कुछ युवक मार्केट के बाहर बैठे हुए थे। तभी कुछ युवक मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वह शराब के नशे में थे। आरोपियों ने उन युवकों पर फोटो खींचने का आरोप लगाया, जबकि उन्होंने साफ इनकार कर दिया।

फोटो खींचने का आरोप लगाकर थार कार सवार युवकों ने मार्केट के बाहर बैठे कुछ युवकों के साथ मारपीट कर दी। आरोपी काले रंग की थार में सवार होकर पहुंचे थे। यहां उन्होंने सड़क पर भी जमकर उत्पात मचाया। पहले तो मारपीट की, उसके पास बीच सड़क पर गाड़ी रोककर अर्धनग्न होकर गाली-गलौज की। जिसके बाद मौके पर जाम लग गया। वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया।

कुछ युवक मार्केट के बाहर बैठे हुए थे। तभी कुछ युवक मौके पर पहुंचे। आरोप है कि वह शराब के नशे में थे। आरोपियों ने उन युवकों पर फोटो खींचने का आरोप लगाया, जबकि उन्होंने साफ इनकार कर दिया। पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने कोई फोटो नहीं खींचा है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ गया। शराब के नशे में उन्होंने युवकों के साथ मरपीट कर दी।

मारपीट और सड़क पर हुड़दंग मचाते युवकों का यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। बिसरख पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्रवाई की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close