उत्तर प्रदेशगौतम बुद्ध नगरग्रेटर नोएडानोएडानोएडा वेस्ट

24 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

शराब की तस्करी के खिलाफ पुलिस और आबकारी विभाग का संयुक्त अभियान जारी

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले में अवैध शराब की खरीद-फरोख्त और शराब की तस्करी रोकने का संयुक्त अभियान जारी है। इस अभियान को पुलिस और आबकारी विभाग मिलकर चला रहे हैं। इस अभियान के तहत पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

थाना सेक्टर 39 नोएडा क पुलिस व आबकारी पुलिस टीम के संयुक्त प्रयास से दो शराब तस्करी के आरोपी गिरफ्तार किए गए। उनके कब्जे से 24 बोतल अग्रेजी शराब मार्का इम्पीरियल ब्लू बरामद हुआ है। यह शराब सिर्फ दिल्ली राज्य में बिकने के लिए मान्य है। इसी के साथ ही इआन कार भी बरामद ही है। इसी कार से शराब को ले जाया जा रहा था। रविवार को थाना सेक्टर 39 नोएडा पुलिस और आबकारी पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ  आरोपी विकास कुमार निवासी ग्राम मलकपुर थाना सूरजपुर जिला गौतमबुद्ध नगर और नीरज कुमार निवासी ग्रांम चाँदपुर थाना रबुपुरा जिला गौतमबुद्ध नगर को जीआईपी मॉल के गेट नंबर तीन के सामने नोएडा के पास से गिरफ्तार किया गया। उनके पास से 24 बोतल अग्रेजी शराब मार्का इम्पीरियल ब्लू बरामद और वाहन बरामद हुआ।

Prahlad Verma

उत्तर प्रदेश के मऊनाथ भंजन के कोपागंज कस्बे में जन्म। स्नातक और स्नातकोत्तर की शिक्षा फैजाबाद (अब अयोध्या) से हासिल करने के बाद वर्ष 1982 से स्तंभकार के तौर पत्रकारिता की शुरुआत। पत्रकारीय यात्रा हिन्दी दैनिक जनमोर्चा से शुरू होकर, नये लोग, सान्ध्य दैनिक प्रतिदिन, स्वतंत्र चेतना, कुबेर टाइम्स, अमर उजाला और विभिन्न क्षेत्रीय और राष्ट्रीय अखबारों से होते हुए दैनिक जागरण पर जाकर रुकी। दैनिक जागरण से ही 15 जनवरी 2021 को सेवानिवृत्त। इसके बाद क्षेत्रीय से लेकर राष्ट्रीय स्तर के विभिन्न समाचार पत्रों में निर्वाध रूप से लेखन जारी। अब फेडरल भारत डिजीटल मीडिया में संपादक के रूप में द्वितीय दौर की पत्रकारिता का दौर जारी।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close