×
Uncategorized

Noida: रैगिंग की आरोपी छात्रा का वीडियो वायरल, हंसती हुई बोलीं-मेरी निगरानी कर रही आंटी, निष्कासन के बाद खुशी से मिली गले

उसके बाद वह अपनी दोस्तों से गले मिलती है। वीडियो में वह अपनी हंसी नहीं रोक पा रही है। सपा छात्र सभा ने पीड़िता को न्याय न मिलने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।

ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में स्थित बेनेट विश्वविद्यालय में रैगिंग के दौरान मारपीट करने वाली छात्रा का एक ओर वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें मारपीट करने वाली छात्रा हंसती हुई नजर आ रही है। वह हाथ जोड़कर हंसते हुए बोल रही है कि मुझे विश्वविद्यालय से बाहर निकाल दिया गया है। साथ ही कह रही है कि निगरानी के लिए एक आंटी को बाहर गेट पर बैठाया गया है। मैं अपना सामान पैकिंग करके 15 मिनट के अंदर बाहर निकल रही हूं, ये आंटी मेरे को बाहर छोड़ने के लिए जाएगी।

उसके बाद वह अपनी दोस्तों से गले मिलती है। वीडियो में वह अपनी हंसी नहीं रोक पा रही है। सपा छात्र सभा ने पीड़िता को न्याय न मिलने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है। सपा जिलाध्यक्ष मोहित नागर ने बताया कि छात्रा से मारपीट और बदतमीजी करने वाली छात्राओं को नाम हटाकर हमेशा के लिए बाहर किया जाना चाहिए। इन्हीं मांगों को लेकर बुधवार यानी आज गेट पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

बता दें कि, जूनियर छात्रा के साथ की मारपीट की गई और माफी मंगवाई गई। रैगिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में एक छात्रा, सामने बैठी दूसरी छात्रा को कई बार थप्पड़ मारती व गालियां देती दिख रही थी। वीडियो में कुछ छात्राएं बातचीत करती दिख रहीं हैं। इनमें से एक छात्रा दूसरी छात्रा को सॉरी बोलने और हर बार सॉरी बोलने पर एक खुराक यानी थप्पड़ मारने की बात कर रही है। इस दौरान अन्य छात्राएं तालियां बजाकर पीड़ित छात्रा को मारने के लिए उकसाती हैं। पीड़ित छात्रा के दोनों हाथ पकड़कर करीब सात थप्पड़ मारती है।

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close