×
Uncategorized

Noida: ग्रेटर नोएडा में पानी के बिल का बकाया जमा करने पर नहीं लगेगा ब्याज, 40 फीसदी छूट पाने का यह है आखिरी दिन

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्राधिकरण की विगत बोर्ड बैठक में तीन माह के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू की गई है।

ग्रेटर नोएडा में जल शुल्क की बकाया धनराशि पर ब्याज की रकम में 40 फीसदी छूट पाने का 30 जून आखिरी तिथि है। इसके बाद ब्याज की रकम पर 40 फीसदी छूट नहीं मिलेगी। 40 फीसदी छूट पाने के लिए मंगलवार आखिरी दिन है। इसके बाद एक जुलाई से 31 जुलाई तक ब्याज पर 30 फीसदी छूट ही प्राप्त हो सकेगी।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि प्राधिकरण की विगत बोर्ड बैठक में तीन माह के लिए एकमुश्त समाधान योजना लागू की गई है। पानी के बकाएदार 30 जून तक कुल बकाया धनराशि के ब्याज पर 40 फीसदी, 31 जुलाई तक 30 फीसदी और 31 अगस्त तक 20 फीसदी छूट प्राप्त कर सकते हैं। इसके बाद ओटीएस योजना स्वतः समाप्त हो जाएगी।

बता दें, कि सभी श्रेणी के आवंटियों पर करीब 290 करोड़ रुपये पानी का बिल बकाया है, जिनमें बिल्डर सोसाइटियों पर लगभग 146 करोड़, आवासीय आवंटियों पर 65 करोड़, संस्थागत पर 50 करोड़, उद्योगों पर 14.61 करोड़, आवासीय समितियों पर 10 करोड़, शेष आईटी व कॉमर्शियल आवंटियों पर बकाया है।

यह भी बता दें कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार की पहल पर इस साल प्राधिकरण बोर्ड ने जल मूल्य में वृद्धि नहीं की, जबकि इससे पूर्व कई वर्षों से 10 प्रतिशत की वृद्धि की जाती रही है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close