Noida: जीबीयू में प्रवेश लेने वाले छात्रों में दिखा उत्साह, बीएससी बायोटेक्नोलॉजी की पहले ही दिन भरी सीटें
काउंसलिंग में बीएससी बायोटेक्नोलॉजी, बीएससी फॉरेंसिक साइंस के छात्रों एवं 25 जून को आयोजित काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी।

गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की प्रवेश प्रक्रिया के तहत आयोजित काउंसलिंग में छात्रों का उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को आयोजित काउंसलिंग के दौरान बीएससी बायोटेक्नोलॉजी कार्यक्रम की 120 में से 113 सीटों पर प्रवेश संपन्न हुआ, जिससे इस पाठ्यक्रम की अधिकांश सीटें पहले ही दिन भर गईं।
काउंसलिंग में बीएससी बायोटेक्नोलॉजी, बीएससी फॉरेंसिक साइंस के छात्रों एवं 25 जून को आयोजित काउंसलिंग में अनुपस्थित रहे विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी। इसके साथ ही बीए एलएलबी एवं एमएससी एप्लाइड साइकोलॉजी की शेष रिक्त सीटों पर भी प्रवेश प्रक्रिया संपन्न की गई।
काउंसलिंग के दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने बीएससी बायोटेक्नोलॉजी, बीएससी फॉरेंसिक साइंस, एप्लाइड साइकोलॉजी और बीकॉम जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेकर विश्वविद्यालय पर अपना विश्वास जताया। छात्रों और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी ने यह स्पष्ट किया कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाओं पाठ्यक्रमों के कारण गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय विद्यार्थियों की पहली पसंद बनता जा रहा है।
अब 8 जुलाई को विश्वविद्यालय के उन वर्तमान छात्रों के लिए विशेष काउंसलिंग आयोजित की जाएगी, जिन्होंने उच्च शिक्षा के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन किया है। इसके बाद 10 जुलाई सभी विषयों में रिक्त बची सीटों के लिए काउंसलिंग आयोजित की जाएगी, जिसमें पात्र छात्र प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे।



