×
Uncategorized

Noida: दूषित पानी की सप्लाई की वजह से मिग्सन अल्टिमो सोसाइटी पहुंची प्राधिकरण की टीम, टीडीएस मानक की जांच

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर जांच करने गई टीम में वरिष्ठ प्रबंधक जल चेतराम सिंह, प्रबंधक स्वतंत्र वर्मा और सहायक प्रबंधक गौरव बघेल शामिल रहे।

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमिक्रान-3 स्थित मिग्सन अल्टिमो सोसाइटी में दूषित पानी की शिकायत पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के जल विभाग की टीम ने जांच की। सोसाइटी के पास स्थित प्राधिकरण के नलकूप से सैंपल लिए गए। प्राथमिक जांच में टीडीएस की मात्रा 200 प्राप्त हुई, जो कि मानक के अनुसार टीडीएस 500 (अधिकतम) से कम ही है।

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार के निर्देश पर जांच करने गई टीम में वरिष्ठ प्रबंधक जल चेतराम सिंह, प्रबंधक स्वतंत्र वर्मा और सहायक प्रबंधक गौरव बघेल शामिल रहे। उक्त सोसायटी में सैंपल लेकर श्रीराम टेस्ट लैब को भी भेजे जाने के लिए निर्देशित किया गया। जांच टीम ने सोसाइटी के आंतरिक नेटवर्क में खामी होने की आशंका जताई है। जल विभाग की तरफ से सोसाइटी प्रबंधन को नोटिस जारी कर पानी के टैंक की सफाई व पाइपलाइन का परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं।

बता दें, कि प्राधिकरण के जल विभाग की तरफ से सोसाइटी के टैंक तक सप्लाई की जाती है। सोसाइटी के अंदर जलापूर्ति नेटवर्क को दुरुस्त रखने की जिम्मेदारी बिल्डर या सोसाइटी प्रबंधन की होती है।

दरअसल, सोसाइटी निवासी लगातार सप्लाई के दौरान गंदा पानी आने का आरोप लगा रहे थे। आरोप है कि दूषित पानी की वजह से उन्हें बाहर से पानी मंगवाकर पीना पड़ रहा था। साथ ही दूषित पानी पीने से लोग बीमार भी हुए है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Related Articles

Back to top button
Close