×
Uncategorized

Noida: जिस हॉकी स्टेडियम की विधायक ने की मांग…विरोध में उतरे खिलाड़ी, प्राधिकरण पर करेंगे प्रदर्शन, पुलिस ने की अभद्रता

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने सेक्टर-37 स्थित जोन स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स में खेल मैदान बनवाने की मांग की थी।

ग्रेनो के सेक्टर-37 स्थित जोनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हॉकी स्टेडियम का विरोध शुरू हो गया है। आरोप है कि सरकारी नौकारियों की तैयारी करने वालों को उसमें अभ्यास करने से रोका जा रहा है। एथलीट ट्रैक को प्राधिकरण के अधिकारियों ने खोद दिया है। इसकी वजह से दिल्ली, यूपी समेत अन्य आर्मी फोर्सेज की तैयारी नहीं कर पा रहे है। वहीं, उनके पास कोई दूसरा विकल्प नहीं है। आरोप है कि विरोध करने पर पुलिस ने खिलाड़ियों से भी अभद्रता की है। आरोप है कि पुलिस ने उन्हें ग्राउंड में जाने से रोका है। विरोध करने पर मौजूद खिलाड़ी व अन्य के साथ मारपीट और अभद्रता की गई।

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने सेक्टर-37 स्थित जोनल स्पोटर्स कॉम्प्लेक्स में खेल मैदान बनवाने की मांग की थी। मांग के आधार पर प्राधिकरण की तरफ से हॉकी स्टेडियम बनाने की तैयारी की जा रही है। दिल्ली पुलिस और अन्य सरकारी नौकरियों की शारीरिक परीक्षा की तैयारी कर रहे सैकड़ों युवाओं के समर्थन में क्षेत्रवासी भी आ गए है। जोनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बचाओ समिति के सदस्य सतेंद्र नागर, मुकेश बिधुडी ने बताया कि शहर में खेलों का अभ्यास करने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। सेक्टर-37 में जोनल स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स ग्रेनो प्राधिकरण ने खिलाड़ियों व सेक्टरवासियों के लिए बनाया था। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए भर्ती होने के लिए फिजिकल की तैयारी करने वाले खिलाड़ी अभ्यास करने आते है। साथ ही नैशनल स्तर के एथलीट भी आते है।

उन्होंने कहा कि इसमें हॉकी स्टेडियम बनाना पूरी तरह से गलत हैं।शुक्रवार को एथलेटिक्स के खिलाड़ियों व निवासियों के रोक के बाद भी पूरे मैदान को ग्रेनो प्राधिकरण के द्वारा खोद दिया गया था। साथ ही एथलेटिक्स के खिलाड़ियों के द्वारा बनाए गए ट्रैक को खोद दिया गया है। मैदान में खिलाड़ी करीब 15 से 20 विभिन्न खेलों का अभ्यास करते हैं। आरोप है कि विरोध करने पर पुलिस ने उल्टा ही खिलाड़ियों और निवासियों से अभद्रता की। विरोध में खिलाड़ी और निवासी ग्रेनो प्राधिकरण का घेराव करेंगे।

बीटा-2 कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने पुलिस की तरफ से ​मारपीट और अभद्रता करने की घटना से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि प्राधिकरण के अधिकारियों की तहरीर पर सतेंद्र नागर एवं रितेश भाटी समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। प्राधिकरण के सुपरवाइजर ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने, मोबाइल तोड़ने जैसे आरोप लगाए है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close