Greater Noida: ब्रेक फेल होने से टला बड़ा हादसा, बस में सवार सभी 50 छात्र सुरक्षित
गलगोटिया विश्वविद्यालय की सर्विस रोड पर बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए थे।

यमुना एक्सप्रेस—वे की सर्विस रोड पर सोमवार को गलगोटिया विश्वविद्यालय के पास एक सड़क हादसा हुआ। घटना में बस में सवार करीब 50 छात्र बाल बाल बच गए। ड्राईवर की सुझबूझ के चलते एक बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि, विश्वविद्यालय के पास रोड पर खड़े बाइक सवार ने अपनी भागकर जान बचाई। वह मामूली रुप से चोटिल हो गया। घटना दनकौर कोतवाली क्षेत्र की है।
गलगोटिया विश्वविद्यालय की सर्विस रोड पर बस के अचानक ब्रेक फेल हो गए थे। बस में उस दौरान 50 छात्र सवार थे। जिसके बाद बस डिवाइडर से टकरा गई। बस नोएडा से छात्रों को लेकर गलगोटिया विश्वविद्यालय जा रही थी। तभी अचानक ब्रेक फेल होने के बाद सूझबुझ से उसपर नियंत्रण पा लिया। हालांकि, सभी छात्रों को ड्राईवर ने पीछे की तरफ भेज दिया था। हालांकि, घटना के दौरान बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस का कहना है कि किसी भी छात्र को चोटें नहीं आई है।



