एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित की गई जम्बो ओलंपियाड परीक्षा, छात्रों ने दिखाई प्रतिभा
रीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को HNIT के डायरेक्टर संजय शर्मा की देखरेख में सील कराया गया। जिन्हें एमएसबी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के हेड क्वार्टर नई दिल्ली को भिजवा दिया गया है।

मेरठ के मलखान सिंह भारद्वाज मार्ग पर स्थित एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को जम्बो ओलंपियाड परीक्षा 2026 का आयोजन किया गया। जिसमें 80 से अधिक स्कूलों के दो हजार से अधिक छात्रों ने हिस्सा लिया। परीक्षा को एमएसबी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के हेडक्वार्टर ऑफिस नई दिल्ली और HNIT इंस्टिट्यूट पल्लवपुरम मेरठ ने मिलकर आयोजित कराया।
परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को HNIT के डायरेक्टर संजय शर्मा की देखरेख में सील कराया गया। जिन्हें एमएसबी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के हेड क्वार्टर नई दिल्ली को भिजवा दिया गया है। दिल्ली की एजेंसी के द्वारा ही समस्त उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पूरा होगा। इसमें लगभग एक माह का समय लगेगा। अब आठ मार्च को मेधावी छात्र-छात्राओं के द्वारा पुरस्कार वितरण किया जाएगा। अभिभावकों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए छात्रों के लिए मील का पत्थर बताया है। विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी में इस परीक्षा की सहायता मिलेगी।
स्कूल के प्रिंसिपल उमेश कुमार शर्मा ने बताया कि यह परीक्षा कॉम्पिटेटिव लेवल के सिलेबस को कवर करती है और इसमें अंग्रेजी, गणित, साइंस, सामाजिक विज्ञान और जनरल नॉलेज जैसे महत्वपूर्ण विषयों को मिलाकर क्वेश्चन पेपर तैयार किया गया है। परीक्षा का रिजल्ट आने पर विजेता छात्रों को उत्कृष्ट पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। परीक्षा आयोजित कराने में 65 शिक्षक- शिक्षिकाओं ने अपनी भूमिका निभाई जिसमें मुख्य रूप से डॉ. राजीव कुमार भारद्वाज अधिवक्ता, शिवम सिंह भारद्वाज, प्रिंसिपल उमेश कुमार शर्मा, HNIT इंस्टिट्यूट के चेयरमेन संजय शर्मा, नेहा शर्मा, जीनत, बल सिंह, डॉक्टर दुर्गेश पालीवाल, डॉक्टर गौरव शर्मा, प्रीति सिंह, नमन भारद्वाज, संतोष पंडित, वंदना पवार, मनोज चौहान, अनीता चौहान, नीना चौधरी, सोनू शर्मा, नकुल शर्मा, शालिनी गोयल आदि शामिल रहे।




