×
Uncategorized

Jewer Airport के उद्घाटन के दौरान PM बोले-अंधविश्वास ने मुझे भी डराने की कोशिश, आत्मनिर्भर का संकल्प हुआ पूरा

एयरपोर्ट में जमीन देने वाले किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके योगदान से विकास का नया दौर शुरू हुआ है। इससे फूड प्रोसेसिंग में बढ़ावा मिलेगा।

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का शनिवार को प्रधानमंत्री ने नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन कर दिया है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर में आवागमन शुरू हो जाने से यूपी में ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक पर्यटन के साथ ही इको-टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हर दो मिनट में एयरपोर्ट से एक जहाज उड़ान भरेगा।

एयरपोर्ट में जमीन देने वाले किसानों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके योगदान से विकास का नया दौर शुरू हुआ है। इससे फूड प्रोसेसिंग में बढ़ावा मिलेगा। यहां के कृषि उत्पाद दुनिया के बाजारों में और बेहतर तरीके से जा पाएंगे। देश में साल 2014 से पहले 74 एयरपोर्ट थे आज 160 से अधिक एयरपोर्ट देश में है।

छोटे—छोटे शहरों में भी हवाई कनेक्टविटी मजबूत हो रही है। पहली सरकार मानती थी कि हवाई यात्रा अमीरों के लिए होनी चाहिए, लेकिन भाजपा सरकार ने समान्य नागरिकों के लिए आसान बना दिया है। सरकार का एयरपोर्ट की संख्या बढ़े और किराया समान्य परिवार के दायरे में रहे। 1.60 करोड़ लोगों ने उड़ान योजना के तहत यात्रा की है। आने वाले समय में छोटे—छोटे शहरों में 100 एयरपोर्ट और 200 नए हैलीपेड बनाने की योजना है। इससे यूपी को अधिक लाभ होगा।

नोएडा को पहले अंधविश्वास की वजह से उसके हाल पर छोड़ दिया गया था। कुर्सी जाने के डर से सत्ताधारी यहां आने से डरते थे। मुझे याद है, जब केंद्र में भाजपा की सरकार बनी तो यूपी में सपा की सरकार थी। मुझे आने का मौका मिला तो यहां के पुराने सीएम डर की वजह से नहीं आए। मुझे भी डराने की कोशिश की गई कि अभी-अभी पीएम बने हैं। यहां मत आइएगा, लेकिन मैं इस पवित्र धरती का आशीर्वाद लेने आया।’जो लंबे अरसे तक सेवा करने का मौका दे रहा है। अब वही इलाका पूरी दुनिया का स्वागत करने को तैयार है। यह आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूरा कर रहा है।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close