×
Uncategorized

Noida: धौली गुर्जरी के नाम पर UP में महिला पीएसी वाहिनी, गुर्जर महापुरुषों के नाम पर छात्रावास और स्मारक बनाने की मांग

अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग में रिक्त पद पर गुर्जर समाज के योग्य एवं अनुभवी प्रतिनिधि की नियुक्ति करने की मांग उठाई है।

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की पूर्व सचिव एवं भाजपा की उत्तर प्रदेश की प्रदेश मंत्री महामेधा नागर ने वीरवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गुर्जर समाज के सम्मान और प्रतिनिधित्व के संबंध में एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपा है।

महामेधा नागर ने कहा कि गुर्जर समाज हमेशा से राष्ट्रहित की विचारधारा का रहा है। अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग में रिक्त पद पर गुर्जर समाज के योग्य एवं अनुभवी प्रतिनिधि की नियुक्ति करने की मांग उठाई है। साथ ही उन्होंने वीरांगना धौला गुर्जरी के नाम पर महिला पीएसी वाहिनी का नामकरण, ⁠गोचर महाविद्यालय, रामपुर मनिहारान (सहारनपुर) और दादरी के मिहिर भोज स्नातकोत्तर महाविद्यालय को डीम्ड विश्वविद्यालय का दर्जा प्रदान करने की अनुशंसा की है।

1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के अग्रदूत कोतवाल धन सिंह गुर्जर एवं बिजौलिया किसान आंदोलन के नायक विजय सिंह पथिक जैसे राष्ट्रनायकों के सम्मान में उनके नाम पर स्मृति दिवस घोषित करने का प्रस्ताव दिया है। गौतमबुद्ध नगर एवं सहारनपुर में छात्रावासों की स्थापना करते हुए उनका नाम करण राजा नैन सिंह, जोगराज सिंह गुर्जर एवं प्रताप राव गुर्जर जैसे महापुरुषों के नाम पर किए जाने का भी उन्होंने सुझाव दिया है। गौतमबुद्ध नगर में शारीरिक प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना, जहां पूर्व सैनिकों के मार्गदर्शन में युवा पुलिस, अर्धसैनिक बलों एवं सेना की भर्ती परीक्षाओं की व्यवस्थित तैयारी कर सकें।

महामेधा नागर ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने नारी शक्ति और युवा शक्ति को शासन की प्राथमिकताओं के केंद्र में स्थापित किया है। गुर्जर समाज की भावनाओं एवं अपेक्षाओं को उनके समक्ष रखना मेरे लिए गर्व का विषय है।

 

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Tags

Aashish Gupta

आशीष गुप्ता ने जागरण इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता का डिप्लोमा किया है और राजनीतिक विज्ञान में MA करने के बाद वह राष्ट्रीय सहारा, दैनिक जागरण जैसे देश के प्रमुख समाचार संस्थानों में कार्यरत रहे। 2015 में पीआर कंपनी मेक यू बिग मीडिया प्राइवेट की स्थापना करने के बाद 2021 में फ़ेडरल भारत की शुरुआत की।

Related Articles

Back to top button
Close