नोएडा की हाई-राइज सोसायटी में हादसा: Prateek Edifice में डायरेक्टर सज्जल मेहरोत्रा की कूदकर मौत

नोएडा – नोएडा के सेक्टर-107 स्थित प्रतीक एडिफाइज सोसायटी में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक कंपनी डायरेक्टर ने 22वीं मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। मृतक की पहचान सज्जल मेहरोत्रा के रूप में हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद सोसायटी परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सूचना मिलते ही पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में मामला मानसिक अवसाद से जुड़ा हुआ माना जा रहा है, हालांकि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है।
इस अचानक हुई घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है और पूरे इलाके में शोक की लहर है। वहीं, 22वीं मंजिल से कूदने की इस घटना ने एक बार फिर हाई-राइज सोसायटी की सुरक्षा व्यवस्था और मानसिक स्वास्थ्य जैसे गंभीर मुद्दों पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की असली वजह सामने आ सकेगी।



